{"_id":"640382fd07dad9e5fc0165d4","slug":"center-kannauj-news-exam-principal-kannauj-news-c-12-1-109413-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: परीक्षा केंद्र के बाबू ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: परीक्षा केंद्र के बाबू ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट को दी धमकी
Sat, 04 Mar 2023 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। अशोक गंगवार मेमोरियल इंटर कॉलेज ताहपुर में तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ. शरद वर्मा को परीक्षा केंद्र के बाबू ने धमकी दी है। इसकी शिकायत अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से की गई है। साथ ही कार्रवाई की मांग भी हुई है।
जिला कंट्रोल रूम में दी शिकायत में स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि परीक्षा केंद्र के एक बाबू ने विद्यालय में ड्यूटी करने से मना कर दिया। उसके बाद धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा भी पहुंचाई। कंट्रोल रूम के सह प्रभारी आशीष शुक्ल ने बताया कि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अविनाश गौतम ने मामले को गंभीरता से लिया है। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी करने की बात कही है।
उधर, शनिवार को पहली पाली में इंटरमीडिएट फल एवं खाद्य संरक्षण विषय की परीक्षा 10 केंद्रों पर हुई। जिसमें पंजीकृत 388 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 365 ने इम्तिहान दिया। 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान/समाजशास्त्र विषय की परीक्षा 105 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। जिसमें 21,235 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 18,196 परीक्षार्थी शामिल हुए। 3,039 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम में परीक्षा प्रभारी अखिलेश वर्मा व अनुज कटियार भी विशेष नजर बनाए रहे।