{"_id":"69ed03f9c3f84d85ff01c9d4","slug":"census-training-completed-now-digital-survey-will-be-done-kannauj-news-c-214-1-knj1006-148162-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जनगणना का प्रशिक्षण पूरा, अब होगा डिजिटल सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जनगणना का प्रशिक्षण पूरा, अब होगा डिजिटल सर्वे
विज्ञापन
गुरसहायगंज। नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इसमें सभी सुपरवाइजर और प्रगणकों ने निष्पक्ष और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्हें बताया गया कि अब सर्वेक्षण पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का विवरण, परिवार के सदस्यों की संख्या, उपलब्ध सुविधाएं जैसे पानी और बिजली, तथा मकान की फोटो एप के माध्यम से अपलोड करेंगे।
प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर सुनील सिंह और अतुल कुमार ने प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने सभी को शपथ दिलाई कि वह प्रत्येक घर तक पहुंचकर सही जानकारी एकत्र करेंगे। किसी भी परिवार को गणना से वंचित नहीं रहने देंगे और प्राप्त जानकारी को पूर्णतः गोपनीय रखेंगे। तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में प्रगणकों को एचएलओ (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) मोबाइल एप के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जीपीएस लोकेशन भी दर्ज की जाएगी। इससे घर के छूटने की संभावना कम हो जाएगी।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चार्ज अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार तथा उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी के निर्देशन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अब सभी प्रगणक अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर मकान सूचीकरण का कार्य शुरू करेंगे। यह जनगणना-2027 का पहला चरण है, जिसके बाद दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। कार्यक्रम में अभिषेक कुमार वर्मा, डॉ. अमीर हम्जा, दुर्विजय, विजय शंकर पाठक सहित बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।