फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Census 2027: Gursahaiganj Municipality tops in the first phase

जनगणना 2027 : प्रथम चरण में गुरसहायगंज पालिका अव्वल

Sat, 30 May 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Census 2027: Gursahaiganj Municipality tops in the first phase
गुरसहायगंज। जनगणना 2027 के प्रथम चरण में नगर पालिका परिषद ने नया कीर्तिमान रच दिया है। जिले की सभी नगर पालिकाओं में सबसे पहले जनगणना कार्य पूर्ण करने वाली पहली नगर पालिका बन गई है। यह उपलब्धि गौरव का विषय है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 25 वार्ड हैँ, जिनमें 76 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) निर्धारित किए गए थे। इनमें 74 प्रगणकों ने 11 सुपरवाइजरों के निर्देशन में जिम्मेदारी संभाली। सुव्यवस्थित योजना, बेहतर समन्वय और सतत निगरानी के बल पर पूरी टीम ने केवल नौ दिन में जनगणना का प्रथम चरण पूर्ण कर लिया। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इसके तहत नागरिकों को स्वगणना के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उनकी सहायता के लिए प्रेरकों की तैनाती भी की गई।
विज्ञापन

जनजागरूकता अभियान और व्यापक जनसहभागिता के कारण बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वयं अपनी गणना दर्ज कराई, जिससे कार्य को गति मिली। सुपरवाइजर सुनील सिंह व पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान नियमित बैठकों में प्रतिदिन प्रगति, कवरेज प्रतिशत और कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा होती रही। साथ ही डेटा का सूक्ष्म परीक्षण कर अनुमोदन प्रक्रिया को भी समयबद्ध तरीके से पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में पूरी की 245 भवनों की गणना
जनगणना अभियान के दौरान पालिका की प्रगणक पूजा तिवारी ने विशेष उपलब्धि हासिल करते हुए अपने हाउस लिस्टिंग ब्लॉक के सभी 245 भवनों की प्रगणना मात्र एक दिन में पूरी कर रिकॉर्ड बनाया है। उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री कैलाश राजपूत ने उन्हें सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed