फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   CDO ne kiya nirikshan

सदर ब्लाक के निरीक्षण के समय कर्मियों से जानकारी लेते सीडीओ आरएन सिंह व साथ में बीडीओ धर्मेंद्र यादव।

Thu, 26 Nov 2020 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
CDO ne kiya nirikshan
कन्नौज। सीडीओ ने गुरुवार को सदर ब्लाक का औचक निरीक्षण किया। बीडीओ कार्यालय में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी , आंगनबाड़ी कार्यालय में दो मुख्य सेविकाएं गैरहाजिर मिलीं। सीडीओ ने इन सभी का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। साथ ही एक सप्ताह में जवाब मांगा है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

सीडीओ आरएन सिंह ने सबसे पहले सदर ब्लाक का निरीक्षण किया। यहां क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बलवीर सिंह बिना बताए गायब थे। यह कई दिनों से कार्यालय नहीं आ रहे। बीडीओ पूछने पर कुछ नहीं बता सके। सीडीओ ने नाराजगी जताकर गायब दिनों का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों से मनरेगा कार्यों व ऑनलाइन फीडिंग की प्रगति भी जानी। इसके बाद ब्लाक परिसर में बने आंगनबाड़ी कार्यालय को देखा। यहां मुख्य सेविका राधा वाजपेयी व शांति देवी गैरहाजिर मिलीं। सीडीओ ने दोनों मुख्य सेविकाओं का एक दिन का वेतन काटने के साथ जवाब-तलब भी किया है। इसके बाद सीडीओ ग्राम पंचायत जसौली पहुंचे। यहां पीडब्ल्यूडी ने सड़क का निर्माण करवाया था। इस सड़क के दोनों ओर पटरी बनवाने के लिए 1.63 लाख का एस्टीमेट तैयार किया गया। यहां 43 श्रमिक काम में लगाए गए थे। इनमें नौ महिलाएं शामिल थीं। सीडीओ ने बेहतर कार्य करने के साथ महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। दंदौराखुर्द में तालाब के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा था। यहां 19 श्रमिक काम करते मिले। सामुदायिक शौचालय का निर्माण देखा गया। इसका गुरुवार को लिंटर पड़ना था। इसमें छह मजदूर कार्य करते मिले। निरीक्षण के समय सदर बीडीओ धर्मेंद्र यादव, एडीओ आईएसबी राजीव दीक्षित समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed