{"_id":"614a1d948ebc3e7fd851cde0","slug":"cbc-investigation-will-start-from-today-in-hundred-beds-kannauj-news-knp653602578","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ शय्या में आज से शुरू होगी सीबीसी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ शय्या में आज से शुरू होगी सीबीसी जांच
विज्ञापन
सौ शय्या अस्पताल में सीबीसी मशीन को इंस्टाल करते इंजीनियर पंकज व मौजूद लैब टेक्नीशियन सपना यादव?
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के सौ शय्या चिकित्सालय में बुधवार यानी आज से सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट)जांच शुरू हो जाएगी। इस मशीन से ब्लड से जुड़ी 20 जांचें होंगी। इससे इन जांचों के लिए मरीजों को निजी पैथोलॉजी पर नहीं जाना पड़ेगा।
जलालाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मंगलवार को सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) मशीन सौ शय्या अस्पताल आ गई। दोपहर को कानपुर से इंजीनियर पंकज अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मशीन को इंस्टाल किया। लैब टेक्नीशियन सपना यादव ने बताया कि बुधवार से सीबीसी जांच शुरू हो जाएगी। इस मशीन से हीमोग्लोबिन, प्लेटलेट्स सहित खून से जुड़ी 20 जांचें होंगी।
एक जनवरी 2016 से सौ शय्या अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत हुई थी। तभी से सीबीसी जांच के लिए मशीन की मांग की जा रही थी। बुखार के मरीजों की संख्या को देखते हुए सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने जलालाबाद सीएचसी से सीबीसी मशीन मंगाकर सौ शय्या अस्पताल को उपलब्ध करा दी। इस संबंध में सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि अब अस्पताल में सीबीसी जांच शुरू हो जाएगी।