फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Caught withdrawing money by changing atm card

एटीएम कार्ड बदलकर रकम निकालने वाले पकड़े

Fri, 24 Sep 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Caught withdrawing money by changing atm card
पुलिस गिरफ्त में अपराधी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। एटीएम केबिन में ग्राहकों को मदद करने का झांसा देकर कार्ड बदलने के बाद खाते से रकम निकालने वाले गैंग के दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। कासगंज जिले में रहने वाले शातिरों से पुलिस ने 40 एटीएम कार्ड, तमंचा, चाकू और कार बरामद की है। पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाल विकास राय ने जलालपुर पनवारा के पास जीटी रोड पर घेराबंदी कर दिल्ली के नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार को पकड़ लिया। इसमें सवार अजय यादव उर्फ बबलू (निवासी प्रह्लादपुर, थाना सोरों, कासगंज) और दुर्वेश (निवासी पहाड़पुर, थाना सोरों, कासगंज) को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 40 एटीएम कार्ड, तमंचा, चाकू और करीब दो हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ के बाद दोनों ने बताया कि वह एटीएम केबिन में ग्राहकों को झांसा देकर इनके कार्ड बदलकर खाते से नगदी निकाल लेते हैं। हाल में ही गुरसहायगंज में वारदात को अंजाम दिया था। मामले का खुलासा करते हुए सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कासगंज, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, फर्रुखाबाद और अलीगढ़ जनपदों में कई वारदातों को अंजाम दिया है। कपड़े गए आरोपी कई बार जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

ग्राहकों से ऐसे बदल लेते एटीएम कार्ड
पकड़े गए आरोपियों में अजय कक्षा आठ और दुर्वेश कक्षा पांच तक पढ़ा है। दोनों बेहद शातिर हैं। एटीएम केबिन में यह दोनों योजना बनाकर रुपये निकालने का बहाना बनाकर खड़े हो जाते हैं। सीधे या अनपढ़ ग्राहक की रुपये निकालने में मदद करने के नाम पर एटीएम कार्ड बदल लेते हैं। पीछे खड़ा दूसरा आरोपी पिन कोड नंबर देख लेता है। यह कैशलेस एटीएम केबिन को निशाना बनाते थे। यहां कार्ड बदलकर दूूसरे एटीएम केबिन में जाकर खाते से नगदी निकाल लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed