फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cattle thief with a reward of 25 thousand rupees sent to jail

Kannauj News: 25 हजार के इनामी मवेशी चोर को भेजा जेल

Thu, 16 Jan 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cattle thief with a reward of 25 thousand rupees sent to jail
कन्नौज। ग्रामीण की भैंस चोरी करने में वांछित 25 हजार के इनामी मवेशी चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा कारतूस व 8,650 की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

थाना सकरावा के गांव डडौनी निवासी बलराम तीन सितंबर की रात को घर के अंदर सो रहे थे। लगभग तीन बजे खटपट की आवाज सुनकर वह जाग गए। बाहर आकर देखा तो मवेशी चोर भैंस लोडर में लेकर भाग रहे थे। बलराम ने पीछा किया पर पकड़ नहीं पाया। काफी दिन तलाश करने के बाद पता चला मोहल्ला मोहद्दीनगर निवासी नवी अहमद उर्फ मोटा ने भैंस चोरी की रै। एक अक्तूबर को पुलिस ने बलराम की तहरीर पर नवी अहमद के खिलाफ चोरी का रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी तलाश में कई बार दबिश मारी पर पकड़ में नहीं सकी। तत्कालीन एसपी अमित कुमार आनंद ने नवी अहमद पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी को सूचना मिली कि बझेड़ी चौराहे पर नवी अहमद कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। सटीक सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर इनामी नवी अहमद उर्फ मोटा को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा कारतूस व 8,650 की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ अवैध शस्त्र का रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर सहित आठ मुकदमे है दर्ज
पकड़े गए इनामी नवी अहमद के खिलाफ सकरावा व सौरिख थाने में गैंगस्टर सहित आठ मुकदमे दर्ज है। अन्य जनपदों से भी आरोपी का आपराधिक रिकार्ड खंगला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed