फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cash is not ended, then plastic money

कैश खत्म हुआ तो क्या प्लास्टिक मनी है न

Sun, 04 Dec 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 04 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Cash is not ended, then plastic money
सोशल मीडिया

नोटबंदी के बाद से व्यापारी भी हाईटेक होने लगे हैं। वे इलेक्ट्रानिक मशीनों को इस्तेमाल करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। नोटबंदी के बाद परेशानी झेल रहे व्यापारी ऑनलाइन लेनदेन पर भी सहमत होते दिख रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन लेनदेन के इस्तेमाल की जानकारी नहीं है। व्यापारियों को जागरूक करने के लिए बैंक या सरकारी संस्थानों की ओर से शिक्षण और जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। इससे ग्राहकों से ऑनलाइन लेन-देन करने में जोखिम न उठाना पड़े। अब अधिकांश व्यापारी स्वाइप मशीन, पेटीएम की मदद से लेन-देन कर रहे हैं।

विज्ञापन


इजीमार्ट में स्वाइप से करें पेमेंट
इजी मार्ट के कैशियर दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि यहां 2013 से ही स्वाइप मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे खरीदारी करने वाले ग्राहकों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो रही है।
विज्ञापन


रिलेक्सो शोरूम में पेटीएम से लेनदेन
रिलेक्सो शोरूम के कैशियर विजय ने बताया कि  अब पेटीएम से लेनदेन किया जा रहा है। ग्राहकों को भी पेटीएम से लेनदेन में कोई परेशानी नहीं हो रही है। जल्द ही शोरूम में स्वाइप मशीन भी लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीमोर शापिंग में जल्द शुरू होगी पेटीएम सुविधा
वी मोर शापिंग माल के मैनेजर घनश्याम शर्मा ने बताया कि माल में स्वाइप मशीन लगा दी गई है। इससे व्यापार में भी इजाफा हुआ है। ग्राहकों को और अच्छी सुविधा देने के लिए पेटीएम से लेन-देन शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। जल्द ही इसको भी लागू कर दिया जाएगा।  


मनी ट्रांसफर के हैं और भी तरीके
स्वाइप मशीन के अलावा उपभोक्ता और व्यापारी पेटीएम, मोमी, पेयूमनी, मोबीक्यूक, सिटीरस, स्टेट बैंक बडी, आईसीआईसीआई पाकेट, एचडीएफसी चिल्लर, लाइम, सिटी मास्टर पास से भी लेनदेन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed