फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cash at the end of the commotion customers, way jam

कैश खत्म होने पर ग्राहकों ने किया हंगामा, रास्ता जाम

Tue, 29 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज्र
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज्र Updated Tue, 29 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cash at the end of the commotion customers, way jam
जाम लगाए लाोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कस्बे की बैंक ऑफ इंडिया में कैश खत्म होने पर ग्राहकों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां पटक भीड़ को तितर बितर कर दिया। इस दौरान एक युवक घायल हो गया। भगदड़ से महिला गश खाकर गिर पड़ी। इससे गुस्साए ग्राहकों ने छिबरामऊ- सौरिख मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने करीब दो घंटे बाद समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया।

विज्ञापन


 मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया का ताला खुलने से पहले ही ग्राहकों की काफी लंबी लाइनें लग चुकी थी। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे अचानक कैश खत्म हो गया। इससे सुबह से लाइन में खड़े लोगों का धैर्य जवाब दे गया और वे हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां पटक कर भीड़ को तितर बितर करना चाहा।
विज्ञापन


इस दौरान भगदड़ की नौबत हो गई। गिरने से ग्राम राजापुर निवासी रामचंदर पुत्र सुखराम सिंह घायल हो गया, जहबकि मोहल्ला संजयनगर निवासी हरीशचंद्र की पत्नी ब्रजरानी गश खाकर गिर पड़ी। लोगों ने किसी तरह पानी की छीटें मार उन्हें होश में लाया। घायल रामचंदर को उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस पर लाठी चार्ज करने का आरोप लगा ग्राहकों ने रास्ता जाम कर दिया।  करीब दो घंटे बाद एसआई महे द्र सिंह गौतम ने लोगों को समझा कर रास्ता खुलवाया। उधर, बैंक शाखा प्रबंधक प्रवेंद्र गुप्ता ने बताया कि जितना कैश था बांट दिया गया। कैश आते ही लोगों को भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed