{"_id":"60578a748ebc3edc0835e302","slug":"cash-and-jewelery-were-robbed-from-the-couple-kannauj-news-knp6190827118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति से नगदी और जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति से नगदी और जेवर लूटे
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। पत्नी-बच्चों को लेकर ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक को रविवार दोपहर डिगरी पुल पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट भी की। पीछा करने पर ग्रामीणों पर भी फायरिंग की। एसपी ने जल्द खुलासे का दावा किया है।
गांव सलेमपुर निवासी अफरोज की पत्नी नसरीन बच्चों के साथ कुछ समय से मायके कुतुबपुर में थी। रविवार को अफरोज बाइक से पत्नी और बच्चों को घर ला रहा था। दोपहर करीब एक बजे डिगरी पुल के पास बाइक से आए दो बदमाशों ने दंपति को रोक लिया। तमंचे से फायरिंग कर बदमाशों ने नसरीन के कुंडल व अफरोज की जेब से पांच हजार रुपये लूट लिए।
विरोध करने पर अफरोज के साथ मारपीट भी की। शोर सुनकर आसपास के कुछ लोगों ने पीछा किया तो बदमाशों ने उन पर भी बदमाशों शुरू कर दी और भाग निकले। दंपति ने सकरावा चौकी जाकर सूचना दी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने टरका दिया। इसके बाद थाने जाकर सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन उनका पता नहीं चला। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।