फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Case entangled in medical report and husband's statements.

Kannauj News: मेडिकल रिपोर्ट और पति के बयानों में उलझा मामला

Tue, 14 Jul 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Case entangled in medical report and husband's statements.
कन्नौज। घर की छत पर परिवार के साथ सो रही एक महिला के गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होने के मामले में मंगलवार को नया मोउ़ आया है। शुरुआती डॉक्टरी रिपोर्ट में गोली न निकलने की बात सामने आने और पति पर हमले के आरोपों के बाद पूरा मामला और पेचीदा हो गया है।
विज्ञापन

हाजीगंज खुर्द निवासी इकबाल अली पुत्र असलम अली सोमवार की रात 11 बजे पत्नी तबस्सुम और बच्चों के साथ मकान की छत पर सो रहे थे। इकबाल अली के मुताबिक, देर रात अचानक एक तेज धमाके की आवाज हुई। धमाका सुनकर जब उनकी आंख खुली तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी तबस्सुम के सीने से तेजी से खून बह रहा था और वह बेसुध हो चुकी थीं। अज्ञात बदमाश द्वारा किए गए इस कथित जानलेवा हमले से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आस-पास के तमाम पड़ोसी मौके पर इकट्ठा हो गए। लहूलुहान हालत में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके और अस्पताल पहुंच गई। लेकिन इस मामले में नया मोड़ तब आया जब डॉक्टरों की शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट सामने आई। सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरी रिपोर्ट में महिला के शरीर में गोली होने की पुष्टि नहीं हुई है, जिसके बाद पुलिस अब मामले को दूसरे एंगल से भी देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति पर हमले का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
वारदात को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद या किसी अन्य रंजिश की आशंका जताई जा रही है, वहीं कुछ कड़ियों को जोड़ते हुए पति पर भी हमले का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पति द्वारा हमला करने की बात सामने आई है।

वर्जन
मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेडिकल रिपोर्ट और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर गहनता से जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-जितेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed