{"_id":"618683590a24b556f37af185","slug":"car-overturns-on-expressway-woman-dies-kannauj-news-knp662314421","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर पलटी कार, महिला की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर पलटी कार, महिला की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
तिर्वा। एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए। घायलों को पहले मेडिकल कालेज बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोएडा निवासी यश राय (25) पुत्र संदीप राय बहन प्रिया (30), मां गति देवी (54) के साथ शुक्रवार रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए सीतापुर जा रहे थे। कार कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव निवासी ज्ञान सिंह चला रहे थे। तिर्वा कोतवाली के फगुआ भट्टा के पास देर रात कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई।
कार में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस व यूपीडा कर्मचारी घायलों को मेडिकल कालेज भेजा। डाक्टरों ने यश की मां गति देवी को मृत घोषित कर दिया। बाद में तीनों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।