{"_id":"65f88a5f04407f1ee606672a","slug":"car-collides-with-tempo-12-passengers-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1005-110824-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कार ने टेंपो में मारी टक्कर, 12 सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कार ने टेंपो में मारी टक्कर, 12 सवारियां घायल
Tue, 19 Mar 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
तेराजाकेट (कन्नौज)। जीटी रोड पर तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही टेंपो में पीछे से टक्कर मारी दी। हादसे में टेंपो सवार महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। पांच घायलों को 100 शैया छिबरामऊ में भर्ती कराया गया है।
नेशनल हाइवे पर एक होटल के सामने सुबह 5.40 बजे गुरसहायगंज की तरफ से सब्जी तथा सवारियां लेकर आ रहे टेंपो में पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो सड़क पर कई बार पलटा खाने के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद टेंपो में बैठी सवारियों में चीखपुकार मच गई।
सूचना पर पहुंची हाईवे की एंबुलेंस ने गंभीर रूप से घायल सलमान (22) निवासी गुरसहायगंज, नंद किशोर (32) निवासी गनेशापुर, कमल प्रताप सिंह (20) निवासी रौरी, उपेंद्र गुप्ता (31) निवासी रजलामऊ, सुरेश (30) निवासी इस्माइलपुर को सौ शैय्या में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहीं रानी देवी, मनोज कुमार निवासी सिंहपुर, कैलाश चंद्र निवासी सिकंदरपुर, इकरार निवासी गांधीनगर गुरसहायगंज, आशा देवी अवस्थी, पिंटू द्विवेदी निवासी विजय नगर कानपुर को सरायप्रयाग चौकी पुलिस ने गुरसहायगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया। जिसमें पांच घायलों को 100 शैया अस्पताल भेज दिया। कार सवार हापुड़ से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लखनऊ जा रहे
टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर, चालक घायल
तेराजाकेट (कन्नौज)। हरदोई के संडीला कोतवाली के बाजीराव पुर्वा निवासी रोहित चंडीगढ़ में परिजनों के साथ रहकर बीए की पढ़ाई कर रहे हैं। रविवार को रोहित चंडीगढ़ से बाइक लेकर हरदोई गांव में होली का त्योहार मनाने आ रहा था।
नेशनल हाईवे पर पश्चिमी ओवर ब्रिज से पहले टेंपो ने बाइक में टक्कर मारी दी। टक्कर लगते ही रोहित दूर जा गिरा। इसी बीच बाइक सवार का मोबाइल भी गिर पड़ा। घायल को राहगीरों ने चौराहे स्थित निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया। संवाद
ओवर ब्रिज पर टमाटर लदी पिकअप पलटी
तेराजाकेट (कन्नौज)। रविवार देर रात में छिबरामऊ से गुरसहायगंज टमाटर लादकर पिकअप जा रही थी। नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज पर रोड के बीच में लगे पोल से टकराकर पलट गई। पिकअप में लदा टमाटर सड़क पर फैल गई। इस कारण आधे घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची हाईवे की क्रेन ने पिकअप को उठाकर कोतवाली पहुंचाया। तब कहीं यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी। संवाद