{"_id":"5fc7cfc58ebc3e9bd91abb36","slug":"car-collides-with-brother-and-sister-riding-bike-refer-kannauj-news-knp597627162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर, रेफर
विज्ञापन
नजरापुर(कन्नौज)। कन्नौज-तिर्वा फोरलेन मार्ग पर टिढ़ियापुर गांव के पास कार ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां से दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, कार सवार युवक गाड़ी छोड़कर भाग गए।
औरैया के थाना फफूंद के पाता निवासी अतुल उर्फ विमल (22) पुत्र विमलेश तिवारी बहन सुप्रिया (22) के संग बाइक से ननिहाल सुक्खापुर्वा में राधाकृष्ण के घर घूमने आए थे। बुधवार को बाइक से भाई-बहन घर जा रहे थे। अतुल कन्नौज-तिर्वा फोरलेन मार्ग स्थित टिढ़ियापुर के समीप पेट्रोल डलवाने के बाद बाइक मोड़ने लगे। उसी समय कन्नौज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे भाई-बहन उछलकर दूर जाकर गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाइक सवार युवक अतुल उर्फ विमल हेलमेट लगाए था। टक्कर लगने के बाद हेलमेट उछलकर दूर गिर गया। भाई-बहन के सिर समेत अन्य जगह गंभीर चोटें आईं। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने यूपी-112 को सूचना दी। गंभीर हालत में भाई-बहन को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे के बाद कार सवार युवक गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।