{"_id":"58fa54424f1c1bbf068b4568","slug":"capture-of-the-army-of-the-army-captured-on-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के मां-बाप को निकाल मकान पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी के मां-बाप को निकाल मकान पर किया कब्जा
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
जानकारी देता फौजी जगत सिंह।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहद पर दुश्मनों से लड़ने वाले फौजी के बूढ़े मां-बाप को निकालकर कुछ दबंगों ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया। दबंगों का भय इतना ज्यादा है कि फौजी भी गांव नहीं आ रहा है। उसने मामले की शिकायत एसपी से की तो उन्होंने कोतवाल को दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम करमुल्लापुर निवासी फौजी जगत सिंह पुत्र विशंभर सिंह कोतवाली पहुंचा। उसने प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह को बताया कि वह वर्तमान में सेना की 114 इंफेंट्री बटालियन जाट रेजीमेंट, फतेहगढ़ में तैनात है। गांव में उसका पैतृक मकान है। जिसमें उसके वृद्ध माता-पिता रहते हैं। वह घर के आंगन की दीवार और शौचालय बनवाना चाहता है। आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले आदित्य कुमार व भगवत दयाल पुत्रगण सुदर्शन सिंह एवं हरीबाबू पुत्र गेंदालाल ने उसके माता-पिता को घर से निकालकर मकान पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
स्थिति ये है कि वह अवकाश के दौरान भी अपने पैतृक गांव नहीं जा रहा है। उसने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के हैं, जिससे उसे जानमाल का खतरा है। फौजी ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी से की। जिस पर एसपी ने कोतवाल को दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सात दिन के अंदर आख्या मांगी है। कोतवाल ने बताया कि फौजी की तहरीर पर घटना का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन