फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cancer and cardiology hospitals OPD December

कैंसर और कार्डियोलाजी अस्पतालों में ओपीडी दिसंबर से

Tue, 29 Nov 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 29 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cancer and cardiology hospitals OPD December
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

राजकीय मेडिकल कालेज कैंपस में बन रहे कैंसर अस्पताल व हृदय रोग संस्थान में दिसंबर से ओपीडी सेवा शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं। इन दोनों अस्पतालों का लोकार्पण दिसंबर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे।

विज्ञापन


सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार राजकीय कैंसर अस्पताल करीब 163 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहा है। राजकीय निर्माण निगम इसका निर्माण करा रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इसका भवन पांच मंजिला है। यह अस्पताल पूर्णतया वातानुकूलित है। अस्पताल के शुरू होने से कन्नौज जनपद के अलावा निकटवर्ती औरैया, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। 220 बेड के इस अस्पताल में 110 जनरल बेड हैं। 72 प्राइवेट बेड निर्मित किए गए हैं। शेष बेड आईसीयू व इमरजेंसी में शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन


राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक बीआर सिंह ने मंगलवार को इंजीनियरों की टीम के साथ अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निर्माण के लिए प्रदेश शासन ने 139 करोड़ की धनराशि रिलीज की है। भवन का काम पूरा हो चुका है। फिनिशिंग व इलेक्ट्रिक का काम चल रहा है। शासन से निर्देश हैं कि दिसंबर माह में अस्पताल शुरू होना है। इसके लिए दिन व रात तैयारियों का सिलसिला चल रहा है। अस्पताल के बेसमेंट हाल में रिकार्ड रूम, किचेन, लांड्री व मेडिकल स्टोर की व्यवस्था है। ग्राउंड फ्लोर में ओपीडी, इमरजेंसी, रेडियोलाजी की व्यवस्थाएं हैं। प्रथम तल में प्रयोगशाला, फैकल्टी आफिस, ओटी व आईसीयू बनाया गया है। द्वितीय तल में जनरल वार्ड व प्रशासनिक भवन निर्मित है। तृतीय तल में जनरल वार्ड व प्राइवेट र्वाड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


134 करोड़ की लागत से बन रहा कार्डियोलाजी
हृदय रोग संस्थान का निर्माण 134 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इसका क्षेत्रफल करीब 25 हजार वर्ग मीटर है। इस अस्पताल का भवन तीन मंजिला है। इसका निर्माण राजकीय निर्माण निगम ने अगस्त 2013 में शुरू किया था। दिसंबर में इस अस्पताल को भी शुरू होना है। यह अस्पताल 124 बेड का है। इसमें 72 बेड जनरल वार्ड में हैं। 42 बेड प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किए गए हैं। भवन निर्माण का काम पूरा किया जा चुका है। इलेक्ट्रिकल का काम चल रहा है। कन्नौज व इसके आसपास के जिलों में हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए कोई अस्पताल न होने से अधिकतर लोग कानपुर पहुंचकर ही इलाज कराते हैं। इस अत्याधुनिक सुविधाओं वाले अस्पताल में कई जिलों के मरीजों को उसका लाभ मिल सकेगा।


विदेशों से खरीदी जाएंगी अत्याधुनिक मशीनें
राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया ने बताया कि दिसंबर में हृदय रोग संस्थान व कैंसर अस्पताल में ओपीडी शुरू कराने की व्यवस्थाएं चल रही हैं। विदेशों से दोनों अस्पतालों के लिए अत्याधुनिक मशीनें खरीदी जा रही हैं। दोनों अस्पतालों के फर्नीचर खरीद के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। दोनों अस्पतालों में डाक्टरों की नियुक्त के लिए चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक कार्यालय को सूची भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed