{"_id":"5818d54d4f1c1bad314365c0","slug":"by-december-each-student-will-receive-a-plate-glass","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर तक हर छात्र को मिलेंगे थाली-गिलास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर तक हर छात्र को मिलेंगे थाली-गिलास
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश सरकार की ओर से परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को मध्याह्न भोजन योजना में खाना खाने के लिए दिवाली पर थाली व गिलास की सौगात दी गई है। सत्रह करोड़ से अखिलेश घर-घर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। विपक्षी दल भले ही इस योजना को चुनावी जुमला से जोड़कर देख रहे हों, लेकिन परिषदीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र व टीचर योजना को बेहतर बता रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश की अखिलेश सरकार ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए विगत दिनों बर्तन योजना का शुभारंभ किया था। गिलास व थाली में प्रदेश सरकार के होलोग्राम व अखिलेश यादव के नाम को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार को घेरने का भी प्रयास किया। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 156754 छात्र अध्ययनरत हैं। एक थाली व गिलास का रेट 113.78 पैसा निर्धारित किया गया है। आपूर्ति की जिम्मेदारी लखनऊ की संस्था को सौंपी गई है। जिले के 18 विद्यालयों में बर्तनों का वितरण भी कराया जा चुका है।
विज्ञापन
कन्नौज छात्र संख्या के हिसाब से 17 करोड़ 83 लाख 50 हजार 470 रुपये का खर्चा आएगा। परिषदीय विद्यालय में पढ़ाने वाले अमरनाथ दुबे, अतुल पांडेय, निधि आदि का कहना है कि योजना बच्चों के लिए हितकर है। अभी तक स्कूल में पकने वाले भोजन को खाने के लिए बच्चों को अपने घरों से बर्तनों को लेकर आना पड़ता था। अब स्कूल से ही बर्तन मिल रहे हैं।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एपी सिंह का कहना है कि लखनऊ की संस्था को आपूर्ति करने की जिम्मेदारी दी गई है। संस्था को निर्देशित किया गया है कि वह समय रहते बर्तनों की आपूर्ति कर दे। उन्होंने कहा कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक हर छात्र के हाथ में बर्तन पहुंच जाएंगे।