फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   By dacoits looting of family hostage

डकैतों ने परिवार को बंधक बना की लूटपाट

Tue, 28 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज Updated Tue, 28 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
By dacoits looting of family hostage
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

कुछ माह पहले जिले में कई डकै तियां पड़ी थी। पुलिस अभी तक उन डकैतियों का खुलासा कर नही पाई है। वहीं सोमवार की देर रात तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव विधईपुवा में एक परिवार को बंधक बना डकैतों ने सोने के जेवरात समेत नगदी लूट ली।

विज्ञापन


तिर्वा क्षेत्र के गांव विधईपुर्वा निवासी बरजोर सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात वह पत्नी बबली, पुत्री नेहा व अंजलि व पुत्र कृ ष्णा के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। तभी दीवार फांदकर सात नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने उनके पुत्र कृष्णा के सिर पर तमंचा लगाकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद सभी को घर के एक कमरे में बंद कर दिया। बंद करने पहले पत्नी से जेवरात के बारे में पूछताछ की। बदमाश 50 हजार नगद, सोने की अंगूठी, गले की चेन लूट ले गए। साथ ही पुत्र कृष्णा व पुत्री नेहा के नए कपड़े भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


बरजोर सिंह ने बताया कि सभी बदमाश अपने हाथ में तमंचा व लोेहे की राड लिए थे। सभी बदमाश लूटपाट करने के बाद घर के पीछे की ओर बने दरवाजे से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने चिल्लाना शुरू किया तो उनकी आवाज सुनकर आए पड़ोसी मलखान सिंह ने पूरे परिवार को बाहर निकाला। इस संबंध में तिर्वा कोतवाल आमोद प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed