फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Busra secured 234th rank in IAS exam, currently holding the post of SDM of Tundla

बुसरा ने आईएएस परीक्षा में 234 वीं रैंक हासिल की, वर्तमान में टूंडला के एसडीएम पद की जिम्मेदारी निभा रहीं

Sun, 26 Sep 2021 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Busra secured 234th rank in IAS exam, currently holding the post of SDM of Tundla
डॉ. बुसरा बानो। - फोटो : KANNAUJ
सौरिख(कन्नौज)। सौरिख इलाके की डॉ. बुसरा बानो ने आईएएस परीक्षा में 234 वीं रैंक हासिल की है। इस समय वह टूंडला में एसडीएम पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 234 वीं रैंक हासिल करने वाली डॉ. बुसरा बानो सौरिख नगर के मोहल्ला सुभाष नगर (ऊंचा) की रहने वाली हैं। शादी अलीगढ़ निवासी अस्मार हुसैन के साथ हुई है। परिवार में ससुर शाहिद हुसैन, सास निगार सुल्ताना के अलावा पुत्र अब्दुल्ला व इब्राहिम भी हैं। परिवार के सदस्यों की देखभाल के साथ ही बीएससी, एमबीए, पीएचडी, नेट व जेआरएफ परीक्षा पास की। दो साल तक सऊदी अरब की जेजान यूनिवर्सिटी में अध्यापन किया। इसके बाद कोल इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर रहीं। साल 2019 में पीसीएस की परीक्षा पास करने के बाद टूंडला में एसडीएम पद पर तैनाती मिली।

परिवार के साथ-साथ उन्होंने ड्यूटी को ईमानदारी और निष्ठा के साथ अंजाम दिया। सपना आईएएस बनने का संजो रखा था। नौकरी व परिवार की देखभाल के साथ ही आईएएस में चयन का लक्ष्य हासिल करने के लिए तैयारी जारी रखी। पहले प्रयास में उन्हें 277 वीं रैंक मिलने पर इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विसेज में तैनाती मिली। यह ज्वाइन नहीं की। अब 234 वीं रैंक हासिल कर जन्मस्थली कन्नौज का नाम रोशन किया है। इस बार आईपीएस या आईआरएस में चयन हो जाएगा। सफलता की जानकारी पर पिता अरशद हुसैन, मां शमा बानो, भाई अकबर हुसैन व बहन अजरा बानो खुशियों में शरीक होने के लिए फिरोजाबाद पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed