फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bunty Pehlwan defeated Amit of Delhi

Kannauj News: बंटी पहलवान ने दिल्ली के अमित को हराया

Sat, 20 Dec 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bunty Pehlwan defeated Amit of Delhi
गुरसहायगंज। पायका खेल मैदान पर चल रहे 10 दिवसीय दंगल में शनिवार को कन्नौज के बंटी पहलवान ने दिल्ली के अमित पहलवान को पटखनी देकर 11 हजार रुपये का इनाम जीता। उनकी जीत पर दर्शक रोमांचित हो उठे। महिला वर्ग की कुश्ती में झांसी की सौम्या पहलवान और कानपुर की रेनू पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनों के बीच अब रविवार को फिर से कुश्ती कराई जाएगी। पहलवानों के बीच रोमांचक कुश्ती का मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन

इसी प्रकार कानपुर के धर्मवीर पहलवान और दिल्ली के रोहित गुर्जर पहलवान की भिड़ंत भी बराबरी पर छूटी। अन्य मुकाबलों में राजस्थान के अमित पहलवान को एटा के चंचल ने 5100 रुपये की कुश्ती में पराजित किया। झींझक के ओमवीर ने गोरखपुर के राहुल को मात दी जबकि पटियाली के धर्मवीर ने दिल्ली के रोहित पहलवान को पटका। रेफरी जलालाबाद निवासी सद्दीक पहलवान ने सभी पहलवानों को नियमों के तहत कुश्ती लड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी पहलवान निर्धारित नियमों का पालन नहीं करेगा, उसे दंगल से बाहर कर दिया जाएगा। रोमांचक मुकाबलों के कारण मैदान पर भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed