{"_id":"639a15a37f9ad753e177aaab","slug":"bulldozers-run-government-land-encroachment-free-kannauj-news-knp7335033191","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चला बुलडोजर, सरकारी जमीन कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चला बुलडोजर, सरकारी जमीन कब्जा मुक्त
विज्ञापन
सौरिख। प्रशासन ने पुलिस बल के साथ अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई की। बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया गया। दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की हिदायत दी गई।
विकासखंड के शंकरपुर गांव में गाटा संख्या 175 खाद के गड्ढे भूलेखों में चकरोड में दर्ज है। पिछले कई सालों से इन जमीनों पर गांव के ही अजब सिंह, सुदान सिंह, वीर सिंह, तेजराम, कुंवर बहादुर, अहिवरन ने झोपड़ियां एवं पक्के निर्माण कराकर अवैध कब्जे कर रखे थे।
गांव के लोगों ने अवैध कब्जे की शिकायत एसडीएम अशोक कुमार से की थी। एसडीएम के आदेश पर बुधवार को लेखपाल अवनीश अवस्थी, अजीत कठेरिया, ओमेन्द्रपाल सिंह ने एसआई रॉविन सिंह के साथ गांव पहुंचकर पैमाइश करा कर अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त करा कर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करवा दिया। अचानक हुई कार्रवाई से कब्जा धारकों समेत गांव के लोगों में हड़कंप मच गया।