फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BSP's District President's reputation is at stake

बसपा जिलाध्यक्ष की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

Fri, 30 Jun 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Fri, 30 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
BSP's District President's reputation is at stake
बसपा - फोटो : amar ujala

हसेरन विकास खंड की ग्राम पंचायत मढ़पुरा में क्षेत्र पंचायत की वार्ड संख्या-15 के रिक्त पद पर एक जुलाई को होने जा रहे मतदान में प्रदेश के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व मौजूदा समय में बसपा के जिलाध्यक्ष अजय भारती की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। वह इस रिक्त सीट पर क्षेत्र पंचायत पद के प्रत्याशी हैं। उनके विरोध में निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य की पत्नी समेत तीन अन्य उम्मीदवार चुनाव के मैदान में हैं। गांव की चौपालों पर चुनाव की ही चर्चाएं दिख रही हैं।

विज्ञापन


हसेरन के खंड विकास अधिकारी जेएन राव के मुताबिक मढ़पुरा की वार्ड संख्या पंद्रह पर पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्रजेंद्र सिंह चुनाव जीते थे। गत 10 अप्रैल को कैंसर की बीमारी से उनकी मौत हो गई। इस वजह इस रिक्त सीट पर पुन: चुनाव होना है। इस सीट के लिए बसपा जिलाध्यक्ष अजय भारती व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्रजेंद्र की पत्नी उपासना के अलावा ब्रजेश चंद्र व दीपू ने अपना नामांकन दाखिल किया था। यह सीट सामान्य है। इसमें मढ़पुरा के वार्ड संख्या 1,2,3,4 के क्षेत्र आते हैं। इसकी कुल मतदाता संख्या 1311 है।
विज्ञापन

एक जुलाई को सुबह सात बजे से पांच बजे तक मतदान होना है। इस सीट के लिए महात्मा गांधी इंटर कालेज मढ़पुरा को मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए हैं। मतगणना आगामी तीन जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष के इस सीट पर नामांकन करने से मामला पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके समर्थन में जिले की पूरी बसपा यूनिट चुनाव प्रचार में जुटी है। इसके अलावा भी अन्य कुछ राजनैतिक दलों के प्रभावशाली लोगों का भी उनको समर्थन मिल रहा है। उधर उपासना के समर्थन में गांव वालों की सहानुभूति लहर का भी प्रभाव है।


ब्लाक प्रमुख पद पर कब्जा जमाने को हो रही कवायद
तिर्वा। हसेरन के ब्लाक प्रमुख की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। मौजूदा समय में सपा नेता उमाशंकर बेरिया हसेरन के ब्लाक प्रमुख हैं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद तिर्वा ब्लाक प्रमुख की सीट में अविश्वास प्रस्ताव के बाद फेरबदल हो गया था। यहां ब्लाक प्रमुख बदलने के बाद हसेरन में भी ब्लाक प्रमुख पद पर कब्जा जमाने के लिए उमाशंकर के विरोधी सक्रिय हो गए थे। अभी तक अनुसूचित जाति का कोई कद्दावर नेता सामने न होने के कारण उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सका। चर्चाएं हैं कि हसेरन ब्लाक प्रमुख सीट पर कब्जा जमाने के लिए ही बसपा जिलाध्यक्ष ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed