फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BSF troops fled leaving the vehicle

बीएसएफ जवानों को छोड़ भागे वाहन

Mon, 20 Feb 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 20 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
BSF troops fled leaving the vehicle
सेना - फोटो : Demo Pic

चुनाव ड्यूटी में आए बीएसएफ जवानों को वाहन चालक छोड़कर भाग गए। कंपनी कमांडर ने वाहन व अज्ञात चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीएसएफ कंपनी सी 415 के कंपनी कमांडर ने बोलेरो और ट्रक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने हमीरपुर से इन गाड़ियों को किराये पर लिया था। तीसरे चरण के लिए कन्नौज विधानसभा के छिबरामऊ के बीडी डिग्री कालेज त्योर में ड्यूटी लगी थी।

विज्ञापन


मतदान के दिन जवान ड्यूटी पर चले गए। मतदान समाप्त होने बाद जवानों को ड्यूटी के लिए ललितपुर जाना था। लेकिन वाहनों के चालक डीजल लेने की बात कहकर चले गए और वापस नहीं लौटे। कंपनी कमांडर ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और तालग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


तालग्राम थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने बताया कि कंपनी कमांडर की तहरीर के आधार पर वाहन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बीएसएफ जवानों को रिजर्व वाहनों के जरिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed