{"_id":"58ed38b674edb096cf7ceccb1e3893d3","slug":"brook-began-to-throw-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले को उखाड़ने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले को उखाड़ने का काम शुरू
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला चौधरी सराय में घटिया ईंट लगाकर नाले
विज्ञापन
के निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। वहीं जो हिस्सा बन चुका था, उसे
शुक्रवार को उखाड़ने का काम शुरू कर दिया गया। ज्ञात हो कि गुरुवार को
सपाइयों ने नाला निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
अधिकारियों से शिकायत होने पर जांच की गई तो पता चला कि नाला का निर्माण सेम ईंट से कराया जा रहा है, जबकि अव्वल ईंटों का स्टीमेट है। इस पर ईओ बीडी भट्ट के आदेश पर नाले के पूर्व में कराए गए निर्माण कार्य को सही कराने को सेम ईंटों को उखाड़ने का काम शुरू किया गया।
कहा कि नए सिरे से नाला को अव्वल ईंट व निर्धारित मानकों के अनुसार मसाला डालकर बनवाया जाएगा। वहीं दोषी ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी तैयारी शुरू कर दी गई है।