फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Brajesh became president of the bar Sosissn

ब्रजेश बने बार एसोसिएसशन के अध्यक्ष

Thu, 31 Dec 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज।
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज। Updated Thu, 31 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Brajesh became president of the bar Sosissn
बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को हुए मतदान व मतगणना के बाद ब्रजेश शुक्ला एडवोकेट ने अपने प्रतिद्वंदी हरवेंद्र सिंह यादव उर्फ दीपू को 22 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद हासिल किया। उनकी जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


बार एसोसिएसशन में अध्यक्ष पद को लेकर पिछले एक सप्ताह से तहसील में घमासान छिड़ा था। बुधवार की दोपहर 11 बजे से चुनाव अधिकारी नीरज त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव व सुरेंद्र यादव की देखरेख में मतदान शुरू हुआ। दोपहर 2.45 तक एसोसिएशन के सभी 88 अधिवक्ताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। इसमें ब्रजेश शुक्ला को 55, हरवेंद्र सिंह यादव को 33 मत मिले। चुनाव अधिकारियों ने ब्रजेश शुक्ला को बाइस मतों से विजयी घोषित कर दिया। ब्रजेश के अध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही उनके समर्थक संजय शुक्ला, संजीव तिवारी, राजा अवस्थी, अतुल शर्मा, परमानंद तिवारी, महेंद्र सिंह वैस सहित कई अधिवक्ताओं ने उनका माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष पद पर ब्रजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ काले, महामंत्री पद पर राजीव कुमार यादव, संयुक्त मंत्री पद पर देवेंद्र कुमार राजपूत, कोषाध्यक्ष पद पर अंकित गुप्ता के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा चुनाव अधिकारियों ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed