{"_id":"5eda7fbe8ebc3e90644a56ad","slug":"boy-commits-suicide-in-kannauj-kannauj-news-knp5639217146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौजः इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी, पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ शुरु की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौजः इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी, पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ शुरु की छानबीन
विज्ञापन
इंदरगढ़ में छात्र ने कमरे में केबल से फांसी लगा कर जान दे दी। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव निवासी रामशंकर शर्मा का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक तिर्वा कस्बे के एक इंटर कालेज में इंटर का छात्र था। वह गुरुवार शाम खाना खाने के बाद छत पर चला गया। किसी से काफी देर तक बात करता रहा।
रात करीब 12 बजे कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह कमरे में शव देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी पर थाना प्रभारी सुजीत वर्मा फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। छानबीन शुरू की। छात्र के मोबाइल में एक नंबर पर कई बार डायल और रिसीव कॉल मिली है। फोन मिलाने पर नंबर स्विच ऑफ मिला।
रामशंकर शर्मा ने बताया कि बेटा छत पर किसी से बात करने गया था। वह लोग सो गए। इसके बाद उसने बिजली के केबल से फंदा बनाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।