{"_id":"5ed137e68ebc3e909c3beb69","slug":"boy-become-corona-positive-kannauj-news-knp5626865159","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः पिता के साथ रहकर संक्रमित हुआ बेटा, गांव सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः पिता के साथ रहकर संक्रमित हुआ बेटा, गांव सील
विज्ञापन
सड़क पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख में इलाके के मझिगवां में अहमदाबाद से लौटे पिता के संपर्क में आने से बेटा भी कोरोना संक्रमित हो गया। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। बेटे को पिता के साथ कोविड-19 अस्पताल तिर्वा में भर्ती किया गया है। मझिगवां से सटे गांव बहादुरपुर को भी प्रशासन ने सील करवा दिया है।
मझिगवां में एक शख्स 24 मई को अहमदाबाद से घर आया था। 25 मई को छिबरामऊ के 100 शय्या अस्पताल में कोरोना सैंपल लिया गया। 27 मई को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद तिर्वा के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों को होम क्वारंटीन कर सैंपल लिया गया। शुक्रवार को 18 वर्षीय युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
पिता के संपर्क में आने से वह भी संक्रमित हो गया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने मझिगवां से सटे गांव बहादुरपुर को भी सील करवा दिया। अन्य परिजनों की रिपोर्ट आनी बाकी है। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि दमकल कर्मचारियों ने दोनों गांवों को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया है।