फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Both sides have come face to face many times

Kannauj News: कई बार दोनों पक्ष आ चुके आमने-सामने

Tue, 04 Apr 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 04 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Both sides have come face to face many times

विज्ञापन
छिबरामऊ। पश्चिमी बाईपास पर जीटी रोड के किनारे मोहल्ला कोलियान निवासी आजाद खां की दुकानें है। कई सालों से इन दुकान में उनके भाई अच्छन खां खाद व पंप मरम्मत का काम करते थे। अच्छन की मौत के बाद उनकी पत्नी शहनाज व पुत्री सायबा ने दुकान पर मालिकाना हक के लिए न्यायालय में वाद दायर किया, जो विचाराधीन है। इसी बीच 23 अगस्त 2021 को आजाद ने दुकान का बैनामा अपने रिश्तेदार मोहम्मद सनी, जुबैर पुत्रगण उमर खां व सैफ तैमूरी पुत्र जुनैद तैमूरी निवासी कटरा साहब इटावा के पक्ष में कर दिया। दोनों पक्ष दुकान पर कब्जे को लेकर कई बार प्रशासन की मौजूदगी में पहले भी आमने सामने आ चुके हैं।



किसान नेताओं के बीच विवाद के मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ तिर्वा शिव प्रताप सिंह व सौरिख थानाध्यक्ष विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ कोतवाली पहुंच गए। देर सायं कोतवाली में एसडीएम अशोक कुमार व कोतवाल संतोष कुशवाहा की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन




विवाद समाप्त होने के बाद मौके पर मौजूद कानपुर मंडल अध्यक्ष जयदेव गुप्ता उर्फ नीरज भाटिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह से बताया कि संगठन को बदनाम करने के लिए कुछ लोग इटावा से भाकियू (भानू) गुट की टोपी लगाकर आए थे। विवाद के दौरान इन लोगों ने युवा जिलाध्यक्ष सिंटू राठौर की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जानकारी कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed