फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ' Boot into election workers '

‘चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता’

Mon, 22 Feb 2016 12:20 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 22 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
' Boot into election workers '

सपा की ग्राम सरायदौलत और नगर के कालेज में हुई बैठक

विज्ञापन
में जहां विकास का भरोसा दिलाया गया, वहीं कार्यकर्ताओं से 2017 के विस चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।

गंगारानी बालिका स्कूल में हुई सपा की बैठक में एमएलसी चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री रामवृक्ष यादव ने कहा कि सपा के पास युवाओं की फौज है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2017 में होने वाले विस चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया और कहा कि सपा की एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की प्रदेश में सरकार बनेगी।

विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र से उन्हें अच्छी जीत मिलेगी। कार्यक्रम संयोजक ब्लाक प्रमुख बृजकिशोर सिंह यादव ने आगंतुकों का आभार जताया। बैठक में पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, गुरसहायगंज के चेयरमैन इंद्र कुमार गुप्ता, चेयरमैन नकीम खां, रामचंद्र शाक्य, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष उदयभान सिंह आदि ने भी विचार रखे।

उधर, इससे पूर्व सरायदौलत स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में विधायक अरविंद सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में एमएलसी प्रत्याशी पुष्पराज जैन पंपी ने कहा कि यदि उन्हें मौका मिला तो बिना किसी भेदभाव के चारों जनपदों में जनता के बीच रहकर विकास कराया जाएगा।

इस मौके पर विशुनदयाल सविता, अशोक चौहान, मेजर सिंह यादव, संजय दुबे, अच्छे खां, रवि पाल सिंह यादव आदि  मौजूद थे। उधर, नादेमऊ रोड स्थित सीजेएस महाविद्यालय हुए कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल, चुनाव प्रभारी रामवृक्ष यादव, सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दारोगा, विधायक अरविंद सिंह यादव आदि ने विचार व्यक्त किए। पूर्व डीडीसी चौधरी मनीष यादव डंपी ने आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed