फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Board -level sports dominated the second day of Etawah

मंडल स्तरीय खेलकूद में दूसरे दिन इटावा का दबदबा

Thu, 19 Nov 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 19 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Board -level sports dominated the second day of Etawah

डीएन इंटर कालेज खेल मैदान में चल रही मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन इटावा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। कई प्रतियोगिताओं में इटावा के खिलाड़ियों ने पहला स्थान पाया।

विज्ञापन



बुधवार को सबसे पहले पांच हजार मीटर सीनियर बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता हुई, इसमें इटावा के दिलीप कुमार प्रथम, कन्नौज के भूपेंद्र ने दूसरा व कैप्टन राजपूत ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन



3000 मीटर जूनियर बालक वर्ग में इटावा के रत्नेश यादव प्रथम रहे। फर्रुखाबाद के श्याम सिंह ने दूसरा व इटावा के गौरव ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर बालक वर्ग लांग जंप में औरैया के मनीष कुमार प्रथम, इटावा के शिवम द्वितीय व कन्नौज के हरिनाथ तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सब जूनियर बालक लांग जंप में इटावा के अनिरुद्ध प्रथम, फर्रुखाबाद के अभिषेक द्वितीय व औरैया के अभिषेक सेंगर तृतीय रहे। हाफ स्टेप सीनियर बालिका वर्ग में कानपुर देहात की उमा देवी प्रथम, इटावा की करिश्मा द्वितीय व कानपुर नगर की संध्या यादव तृतीय रहीं।


सीनियर बालक वर्ग डिस्कश थ्रो में फर्रुखाबाद के अभय प्रताप प्रथम, कानपुर नगर के आशुतोष द्वितीय, औरैया के ओमवीर तृतीय रहे। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में इटावा के सौरभ प्रथम, औरैया के संजीव वर्मा द्वितीय व जितेंद्र कुमार तृतीय रहे।


100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में इटावा के सलमान प्रथम, इरफान द्वितीय, औरैया के रामजीत तृतीय रहे। सीनियर हाफ स्टेप बालक वर्ग में इटावा के जीत नरायन प्रथम, औरैया के शीलू द्वितीय व इटावा के सलमान तृतीय रहे। डिशकश थ्रो सीनियर वर्ग में कन्नौज की वंदना प्रथम, कानपुर नगर की उमा देवी द्वितीय व कन्नौज की रचना तृतीय रहीं।


100 मीटर जूनियर बालक में इटावा के सौरभ प्रथम, संदीप वर्मा द्वितीय व औरैया के जितेंद्र पाल तृतीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग डिशकश थ्रो में कानपुर नगर की शिवानी यादव प्रथम, औरैया की अर्चना देवी द्वितीय, कन्नौज की आरती यादव तृतीय रहीं।


100 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में कानपुर नगर की उर्वशी पाशी प्रथम, शिवानी गुप्ता द्वितीय व इटावा की सोनम पाल तृतीय रहीं। जूनियर गर्ल्स 100 मीटर दौड़ में इटावा की रुचि प्रथम, कानपुर नगर की रीतिका यादव द्वितीय, कन्नौज की अंशिका दुबे तृतीय रहीं।


100 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में फर्रुखाबाद के मोहम्मद हुसैन प्रथम, औरैया के सत्यम यादव द्वितीय व कानपुर नगर के अनुराग भारद्वाज तृतीय रहे। 100 मीटर सब जूनियर गर्ल्स में कानपुर नगर की कंचन निषाद प्रथम, फर्रुखाबाद की काजल द्वितीय व शिवानी तृतीय रहीं।



1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग में इटावा के दिलीप प्रथम, अमित कुमार द्वितीय व फर्रुखाबाद के योगेश यादव तृतीय रहे। सीनियर  बालिका वर्ग  भाला फेंक में कन्नौज की सुमन प्रथम, कानपुर नगर की संध्या यादव द्वितीय, इटावा की दीक्षा तोमर तृतीय रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed