{"_id":"69274da236aeaa2da60b9e34","slug":"blos-who-completed-sir-were-honored-kannauj-news-c-214-1-knj1008-140762-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एसआईआर पूरा करने वाले बीएलओ सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एसआईआर पूरा करने वाले बीएलओ सम्मानित
विज्ञापन
कन्नौज। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ को बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व उप जिलाधिकारी सदर वैशाली ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सदर विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय बिलंदापुर नालाहार के बीएलओ रविशंकर सिंह (शिक्षा मित्र), सुभाष इंटर कॉलेज, नेरा की बीएलओ माला देवी (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) तथा प्राथमिक विद्यालय फखरपुर के बीएलओ प्रभुशंकर (रोजगार सेवक) ने अपने मतदेय स्थल पर निर्धारित समय से पूर्व गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया है। इन सभी को सम्मानित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करना अत्यंत आवश्यक है। इससे मेहनत करने वालों को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि अन्य को भी प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर सीडीओ राम कृपाल चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व तहसीलदार सदर अर्पित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
शत प्रतिशत कार्य करने वाले 12 बीएलओ सम्मानित
फोटो:23: प्रमाण पत्र देकर बीएलओ को सम्मानित करते एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी। संवाद
छिबरामऊ। भारत निर्वाचन आयोग के माध्यम से चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) में समय से पहले शत प्रतिशत कार्य करने वाले 12 बीएलओ को बुधवार को तहसील सभागार में एसडीएम ने प्रशस्ति पत्र दिया। साथ ही आरके दफ्तर के पास नवीन निर्वाचन कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बूथ संख्या 292 के बीएलओ, सहायक अध्यापक रंजीत सिंह पाल, बीएलओ विमला देवी, गीता, निशा राजपूत, रीना गुप्ता और गीता गुप्ता, हर्ष कुमार, दीपमाला, लक्ष्मी देवी, जितेंद्र कुमार, अनीता देवी और अर्चना मिश्रा का माल्यार्पण किया। साथ ही 2500 की धनराशि तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रामप्रकाश व हिमांशु प्रभाकर, सोबरनलाल भारती आदि मौजूद रहे। उधर, एसडीएम ने तहसील परिसर में आरके दफ्तर के पास नवीन निर्वाचन कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। पूर्व में निर्वाचन कार्यालय तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 24 में संचालित था। लोगों को वहां तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। भूतल पर स्थित कार्यालय के शुभारंभ से वादकारियों से लेकर बुजुर्ग नागरिकों को लाभ मिलेगा।
-- --
एसआईआर में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
फोटो:29: शिक्षामित्र रजनी सागर को निर्देश देते एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी। संवाद
-एसडीएम ने एसआईआर केंद्र पर बैठक कर की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसहायगंज। तालग्राम विकासखंड में एसआईआर कार्य की धीमी गति पर एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने नाराजगी जताई। ईएफ सब्मिशन सेंटर पर बुधवार को आयोजित बैठक में बीएलओ और आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि एसआईआर कार्य हर हाल में 30 नवंबर तक पूरा करा लें। उन्होंने चेतावनी दी कि अंतिम तिथि से दो दिन पहले पोर्टल पर तकनीकी समस्या आ सकती है। इसलिए देरी न करें। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक में एसडीएम छिबरामऊ ने कहा कि चार दिसंबर या किसी तारीख बढ़ने की संभावना नहीं है। निर्वाचन आयोग और जिलाधिकारी इस कार्य को लेकर बेहद सख्त हैं। सहायता के लिए प्रत्येक बीएलओ के साथ बैंक सखी, समूह सखी, बीसी सखी और स्वास्थ्य सखी को तैनात किया गया है। सभी सखियों को बीएलओ की सहायता में पूरी तत्परता से जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और समय पर पूरा होना आवश्यक है।