फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bloody clash between two groups over blocking the path; stones pelted.

Kannauj News: रास्ता रोकने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चले पत्थर

Tue, 14 Jul 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two groups over blocking the path; stones pelted.
कन्नौज। रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मंगलवार को खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से पथराव और गालीगलौज हुई जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हिंसक झड़प में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के सहजापुर गांव निवासी पीड़ित रोहित कुमार ने बताया कि उनके पड़ोसी जानबूझकर रास्ते के एक तरफ अपने मवेशी बांध देते थे और दूसरी तरफ वाहन खड़े कर देते थे। इसके कारण आम रास्ता पूरी तरह बाधित हो जाता था और उनके बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। रोहित ने जब इस बात का विरोध करते हुए रास्ते से मवेशी और वाहन हटाने को कहा। तो आरोपी पक्ष आगबबूला हो गया। देखते ही देखते उन्होंने लाठी-डंडों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और पीड़ित के घर पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

अचानक हुए पथराव में चंद्रभान, पप्पी देवी, लक्ष्मी और खुद रोहित कुमार गंभीर रूप से चुटहिल हो गए। रोहित की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मटरू, रवि, सनी और सहदेई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर, घायल लक्ष्मी देवी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पथराव में उनके परिवार के कुल सात सदस्य घायल हुए थे लेकिन पुलिस ने सभी का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया। लक्ष्मी देवी ने पुलिस पर आरोपियों को शह देने और मामले को हल्का करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह कहना है कि वायरल वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed