फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   blast

प्रशासन की अनुमति से हटवाया मकान का मलबा

Thu, 19 Dec 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
blast
छिबरामऊ। नगर की आवास विकास कॉलोनी में हुए विस्फोट के चार दिन बाद परिजनों ने प्रशासन की अनुमति से क्षतिग्रस्त मकान का सड़क पर लगा मलबा हटवा दिया। हालांकि हादसे को चार दिन का समय बीत चुका है, इसके बाद भी क्षतिग्रस्त मकान को देखने के लिए दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बुधवार को मंडी निरीक्षक के परिजनों ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करने के बाद क्षतिग्रस्त मकान का सड़क पर मलबा हटवाने का काम शुरू कर दिया। हालांकि, क्षतिग्रस्त मकान के बाहर सड़क पर पड़े मलबे को हटाने का काम जैसे ही मजदूरों ने शुरू किया, लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों उत्सुकता से मजदूरों द्वारा हटाए जा रहे मलबे को देख रहे थे। हालांकि, हादसे के चार दिन बाद भी इस क्षतिग्रस्त मकान को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। मकान की सुरक्षा में पुलिस बल लगातार यहां पर बना रहा। गौरतलब है कि रविवार को आवास विकास कॉलोनी में मंडी निरीक्षक सुरेश चंद्र चौहान के घर में भीषण विस्फोट हुआ था। हादसे में मंडी निरीक्षक की पत्नी आरती व किरायेदार की बेटी आस्था की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अंकुर, बेटी आकांक्षा, बहू सोनम व किरायेदार आशा का लखनऊ के एसजीपीजीआई में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विस्फोट में घायल हुए रोगियों की हालत में कुछ सुधार हो रहा है। हादसे के बाद मंडी निरीक्षक सुरेश चंद्र की पत्नी व किरायेदार रामकुमार की बेटी आस्था की मौत पहले ही चुकी है। अब मंडी निरीक्षक का बेटा अंकुर, बेटी आकांक्षा व किराएदार आस्था वेंटीलेटर पर जीवन की सांसे ले रही है। नगर में लगातार घायलों की लंबी उम्र की दुआ की जा रही है। अब दुआओं का असर भी दिखने लगा है। वेंटीलेटर पर गए घायलों की हालत में अब सुधार भी होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed