{"_id":"59135c464f1c1b231f8527c0","slug":"black-out-in-one-hundred-villages-from-72-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे से एक सौ गांव में ब्लैक आउट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 घंटे से एक सौ गांव में ब्लैक आउट
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 11 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
electricity price increases
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसेरन क्षेत्र के करीब एक सौ से अधिक गांवाें में 72 घंटे से ब्लैक आउट है। मक्के की सिंचाई के लिए किसान परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामलें जल्द कार्यवाही करते हुए बिजली व्यवस्था सही कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के श्याम सिंह ने बताया कि तीन दिनों से बिजली नहीं आ रही है। इससे गांव में अंधेरा छाया हुआ है। वहीं, सोनू ने बताया कि तीन दिन आंधी आई थी, उसी रात से लाइट गायब है। इस संबंध में बिजली विभाग का कहना है कि ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि सच्चाई में टूटे हुए तार अभी बेतरतीब पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
देवपाल सिंह ने बताया कि बिजली न आने से मक्क्े की फसल सूखने के कगार पर है। दो से तीन दिन के अंदर बिजली व्यवस्था दुरुस्त न कराई गई तो मक्का की फसल सूख जाएगी। विभाग को क्षेत्र की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए। विक्रम सिंह ने बताया कि बिजली न आने से सभी इलेक्ट्रानिक उपकरण ठप पड़े हैं। मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
यह गांव हैं प्रभावित
हसेरन क्षेत्र के बरौली, फूलपुर, राजपुर, खरगपुर, बिलंदपुर, कांकरकुई, शेरपुर, नादेमऊ, जसपुरा, पुर्वादानी, दानपुर, टिहुला, अर्जुनपुर, किसनपुर, बसंत, नंदपुर, खिरिया, मढ़पुरा, छतेनपुर, गोपालपुर, अछरीपुरवा, जमनियापुर, नंदेनगला, अमलिया, लाख, मक्कापुर्वा, महमूदपुर, मड़नेपुर, ककरैया, नईबस्ती, गदनापुर, भगवंतपुर, बहादुरपुर, रामपुर, कुंडेपुर्वा, हरिचंदापुर, नगला सुभाष, सकतपुर, सरगौली, जोगनीपुर्वा, सुखसेनपुर, बिहारीपुर, ककलई, निजामपुर समेत करीब एक सौ से अधिक गांवों में तीन दिन से बत्ती गुल है।
कोट
आंधी आने के बाद बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। लेकिन विभाग के कर्मचारी युद्ध स्तर पर काम में लगे हुए हैं। मंगलवार की देर रात सौरिख बिजली उपकेंद्र को चालू करा दिया गया है, बुधवार की देर रात तक हसेरन क्षेत्र में बिजली पहुंच जाएगी, और जो भी गांव छूट रहे हैं, गुरुवार की शाम तक पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था दुरुस्त कर सभी गांवों में बिजली पहुंचा दी जाएगी। - सुभाष चंद्र सचान, अधिशासी अभियंता विद्युत, छिबरामऊ