फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BKU apolitical group staged a sit-in protest over farmers' demands.

Kannauj News: भाकियू अराजनैतिक गुट ने किसानों की मांगों को लेकर किया धरना

Sun, 01 Mar 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
BKU apolitical group staged a sit-in protest over farmers' demands.
कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट ने किसानों की समस्याओं पर कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान नेताओं ने प्रशासन को चेताया कि यदि उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वह बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रेशमा सहाय को सौंपा।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के जिलाध्यक्ष वीरभान सिंह की अगुवाई में कई किसान नेता कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जहां किसानों ने समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि फतेहपुर जसोदा हाइवे बाईपास पर अधूरे छूटे सर्विस रोड व नाले का निर्माण पूरा कराए जाने की मांग की। तिर्वा तहसील में लेखपाल के माध्यम से खतौनी में गलत दर्ज किए गए हिस्से में सुधार किए जाने की मांग की। गांगेमऊ ग्राम में पानी का पाइप टूटे होने से जलापूर्ति बाधित है, जिसे सुचारू करवाया जाए। कृषि रक्षा इकाई में छोटे किसानों को भी लाभ दिया जाए। खनियापुर ग्राम में कृषि योग्य भूमि ईशन नदी के दोनाें पार स्थित है, पार जाने के लिए पुल की व्यवस्था की जाए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, चंदावती, छ़ुन्नी देवी, रामशरन, शिवशंकर समेत कई किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed