{"_id":"622ce52d5ddcec5d071ce802","slug":"bjpmen-riding-on-bulldozers-and-bikes-took-out-procession-kannauj-news-knp685320579","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुल्डोजर व बाइको पर सवार भाजपाइयों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुल्डोजर व बाइको पर सवार भाजपाइयों ने निकाला जुलूस
विज्ञापन
BJPmen riding on bulldozers and bikes took out procession
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। कन्नौज की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत पर सैकड़ों भाजपाइयों ने बाइकों और चार बुलडोजरों पर सवार होकर पूरे नगर में जुलूस निकाला। भाजपाई ढोल नगाड़े, गाड़ियों पर डीजे लगाकर और गुलाल उड़ाकर नारेबाजी कर रहे थे।
विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर बिधूना रोड स्थित पावर हाउस के पास कन्हैया गुप्ता के पेट्रोल पंप पर शनिवार की दोपहर हजारों भाजपाई एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने बाइक और चार बुलडोजर पर सवार होकर नारेबाजी करते हुए पूरे नगर में रैली निकाली।
ढोल नगाड़े और डीजे पर नाचते हुए भाजपाइयों ने गुलाल उड़ाकर तिराहे और चौराहे पर जश्न मनाया। विग्नेश चंद्र वर्मा, आदेश दुबे, राघव दुबे, ओमी चतुर्वेदी रामू गुप्ता, राहुल गुप्ता, दीपू गुप्ता, मुकेश गुप्ता, लालू राजपूत, दीपू त्रिपाठी, सुग्रीव दुबे, चिल्लू पंडित, जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र शाक्य, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पंकज राजपूत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनसेट...
महिला मोर्चा ने बांटी मिठाई
छिबरामऊ। अर्चना पांडेय की जीत पर न्यू टीचर्स कॉलोनी में महिला मोर्चा ने मिठाई बांटकर नारे लगाए। इस दौरान ऊषा उपाध्याय, सावित्री पांडेय, उर्मिला वाजपेयी, सरला चौहान, अदिता सिंह, आदित्या सिंह, सुनैना चौहान, पिंकी चौहान, ममता दुबे, सुमन राठौर, रजनी सेंगर, गीता सविता, सुनीता जादौन, सर्वेश कुमारी चौहान भी मौजूद रहीं। संवाद