फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJPmen entered the outpost and beat it, including outpost incharge seven injured

Kannauj News: भाजपाइयों ने चौकी में घुसकर पीटा, चौकी इंचार्ज समेत सात घायल

Sat, 03 Jun 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 03 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
BJPmen entered the outpost and beat it, including outpost incharge seven injured
कन्नौज। अपहरण के आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस चौकी का घेराव करना और वहां तैनात पुलिसकर्मियों से मारपीट करने का मामला तूल पकड़ गया है। पुलिस की ओर से सांसद और उनके समर्थकों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इसे लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। इस बीच लोग सांसद और पुलिस के बीच हुए टकराव की वजह को लेकर भी चर्चा करने लगे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, उन्नाव के औरास युवक के अपहरण की सूचना पर शुक्रवार की रात उन्नाव पुलिस जिले में पहुंची थी। उन्नाव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर मंडी चौकी पहुंच गई। गिरफ्तारी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडी पुलिस चौकी को घेर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। बीचबचाव कर रहे पुलिस कर्मियों को पीटा। मारपीट में मंडी चौकी इंचार्ज समेत सात पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मियों का रात में मेडिकल परीक्षण कराया गया। मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी समेत कई थानों की पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम व एक प्लाटून पीएसी मौके पर पहुंच गई। हालांकि उन्नाव पुलिस अपहरण किए गए युवक व पांच आरोपियों को सकुशल वापस ले गई। चर्चा है कि रात में ही कुछ भाजपा कार्यकर्ता एक आरोपी को उन्नाव से छुड़ा लाए थे। इस घटना को लेकर शहर में चर्चा का बाजार गर्म बना रहा। उन्नाव पुलिस ने चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

--------------------
मोबाइल का विवाद बना पुलिस से भिड़ंत की वजह
सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रेम नगर करीमपुर गांव निवासी दीपू यादव छोटे भाई नीलेश (19) के साथ उन्नाव जनपद के औरास कस्बे में किराए पर रहता है। वह कस्बे में ही मोबाइल की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि नीलेश से मोबाइल को लेकर सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा निवासी प्रभाकर कुशवाहा, सागर शर्मा, विशाल कटियार व अभिषेक दुबे का विवाद हो गया था। नीलेश औरास में रह रहा था। शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे चारों युवक औरास पहुुंचे और नीलेश को बाइक पर बैठाकर यहां ले आए। उध,र पीड़ित के भाई दीपू ने औरास थाना में भाई नीलेश के अपहरण होने की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद उन्नाव पुलिस ने नीलेश की लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन के आधार पर उन्नाव पुलिस के एसआई राजीव त्रिपाठी ने टीम के साथ यहां सरायमीरा के पूर्वी बाईपास स्थित एक जिम में दबिश दी और वहां से पुलिस ने नीलेश को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस ने पांच युवकों को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस अपह्त युवक व पांचों आरोपियों को लेकर उन्नाव के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
आरोपियों को छुड़ाने के लिए पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
बताया जा रहा है अपहरण कांड में शामिल युवक भाजपा से जुड़े हुए हैं। युवकों के पकड़े जाने की खबर मिलते ही शुक्रवार की देर रात बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता छुड़वाने के लिए मंडी चौकी पहुंच गए। इस दौरान पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तकरार होने लगी। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में तीन दारोगा व चार सिपाही घायल हो गए। मामले की खबर मिलते ही एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, कोतवाल अजय कुमार अवस्थी, ठठिया, सौरिख, इंदरगढ़ समेत अन्य थानों की पुलिस के अलावा स्वाट, सर्विलांस टीम और एक प्लाटून पीएसी मौके पर पहुंच गई।

------------------------
इन पुलिस कर्मियों का कराया मेडिकल परीक्षण
घटना के बाद शुक्रवार देर रात ही जिला अस्पताल में मंडी चौकी प्रभारी हाकिम सिंह, सरायमीरा चौकी प्रभारी तरुण भदौरिया, एसआई हेमंत कुमार, रोहित लवानिया, लवी खारी, सुभाष कुुमार, नीरज कुमार का मेडिकल परीक्षण कराया गया। बताया जा रहा है कि हाथापाई के दौरान इन पुलिस कर्मियों को चोट आई थी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed