{"_id":"691773e5770bc5b9b00e910c","slug":"bjp-workers-celebrate-ndas-victory-in-bihar-kannauj-news-c-214-1-knj1008-140175-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बिहार में एनडीए की जीत पर झूमे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बिहार में एनडीए की जीत पर झूमे भाजपाई
विज्ञापन
कन्नौज। बिहार विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को एनडीए की जीत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छुड़ाने के साथ मिठाई बांटकर जश्न मनाया। रूझान में एनडीए की जीत पक्की होने के बाद ही पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के कार्यालय पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता नारेबाजी करते हुए पहुंचे और खुशी का इजहार किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया के नेतृत्व में पूर्व सांसद के कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों पर थिरकते हुए पहुंचे और जश्न मनाया। यहां पूर्व सांसद व जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी और लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस मौके पर जिला महामंत्री हरिबक्स सिंह, जिला उपाध्यक्ष जीतू तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, मीडिया प्रभारी शरद मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजू कटियार, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
-- --
कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी
तालग्राम। छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का जताई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। विधायक ने कहा कि मतदाताओं ने विकास और सुशासन के तहत भाजपा पर भरोसा जताया है। इस मौके पर रूपेंद्र, हरनाथ राजपूत, सुदीप कनौजिया, संजय पटेल, प्रदीप मिश्रा आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- --
भाजपयों ने नृत्य किया
छिबरामऊ। पुराना सौरिख बस स्टॉप के सामने मुख्य मार्ग पर विधायक अर्चना पांडेय की मौजूदगी में भाजपाइयों ने ढोल नंगाड़ों की धुनों पर नृत्य कर आतिशबाजी की। भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाने के साथ ही मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर चेयरमैन मनोज दुबे, नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक रामानंद वर्मा, गौरव द्विवेदी, शिवदेवी चौहान, सूर्यकांत दीक्षित, मुनीश मिश्रा, पंकज दुबे, अंकित शर्मा, संजीव चतुर्वेदी समेत कई भाजपाई मौजूद रहे।