फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   " BJP will fight against atrocity '

‘जुल्मों के खिलाफ संघर्ष करेगी भाजपा’

Mon, 09 Nov 2015 12:12 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 09 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
" BJP will fight against atrocity '

कानपुर देहात जिले के विधायक एवं पूर्व मंत्री महेश

विज्ञापन
त्रिवेदी ने रविवार को कन्नौज आकर भाजपाइयों से मुलाकात की। इस दौरान शहर में हुए दंगे के कारणों व पुलिसिया उत्पीड़न के संबंध में जानकारी हासिल की। बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री के इशारे पर प्रशासनिक अधिकारी सुब्रत पाठक व भाजपाइयों के ऊपर एकतरफा कार्रवाई कर रहे हैं।

कहा कि अफसर न्याय करने के बजाय मनचाही जगह नौकरी करने के चक्कर में लगे हैं, पर उन्हें यह याद रखना चाहिए कि सरकारें आती-जाती रहती हैं। कहा कि सत्ता और सरकारी मशीनरी के दम पर दमन करने व कराने वालों से निपटने के लिए भाजपाई संघर्ष करेंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि लोहिया जी के सिद्धांतों को समाजवादी पार्टी के लोग भूल गए हैं।

कन्नौज में जिस तरह तुष्टीकरण नीति के तहत भाजपाइयों एवं हिंदू समाज के निर्दोष लोगों पर फर्जी मुकदमे लादकर सताया जा रहा है, उससे भाजपा प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व चिंतित है। कहा कि कार्यकर्ता हिम्मत न हारें, संगठन पर भरोसा रखें। जरूरत पड़ी तो जुल्म के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए प्रदेश स्तरीय तमाम नेता कन्नौज आएंगे।

उन्होंने कहा कि डीएम एवं एसपी को सत्ता के पद की गरिमा का पालन करना चाहिए। यदि अफसरों ने न्याय व सुरक्षा न प्रदान की तो मजबूरन जनता के साथ भाजपाइयों को सड़कों पर संघर्ष करने को उतरना पड़ेगा। प्रांतीय नेतृत्व के संज्ञान में पूरा मामला आ चुका है। जल्द ही इस मुद्दे पर ठोस पैरवी की जाएगी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, अशोक सिंह, दीपू ठाकुर आदि मौजूद थे। उधर, पूर्व मंत्री के समक्ष भाजपाइयों ने उत्पीड़न की दास्तां बयां की। तिर्वा विस क्षेत्र प्रभारी वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि अब जेल के अंदर भी बंद भाजपाइयों पर अधिकारी कहर बरपा रहे हैं। शैलेंद्र अग्निहोत्री, शिवम आदि को तन्हाई में डाला गया है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस मानवाधिकारों को ताक पर रखकर बुरी रह पीट रही है और जबरन बयान रिकार्ड कराए जा रहे हैं। भाजपा नेता तरुण चंद्रा ने कहा कि जेल में मिलाई करने में भी परेशान किया जा रहा है। पदाधिकारियों के घरों पर जाकर पुलिस तांडव कर रही है।

गिरफ्तारी के दौरान किसी की चोटी खींची जाती है तो किसी को सरेआम गालियां देकर बेइज्जत किया जाता है। पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे ने कहा कि भाजपाइयों के साथ दुश्मनों जैसा सलूक करके दबाने का प्रयास चल रहा है। इत्र एवं परफ्यूमर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुब्रत पाठक के पिता ओमप्रकाश पाठक ने बताया कि शहर से युवा पलायन कर गए हैं। निर्दोषों को पकड़कर दर्जनभर से ज्यादा मुकदमे लादकर अपराधी बनाया जा रहा है।

सभासद बाबा अखंडानंद, श्याम तिवारी ने कहा कि चौतरफा भय का माहौल व्याप्त हो गया है। केंद्र व प्रदेश नेतृत्व तत्काल मामले में दखल दे, वर्ना कार्यकर्ता संगठन बिखर जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed