{"_id":"69f39c8edfb0676f48099ba2","slug":"bjp-people-surrounded-on-smart-meter-problem-kannauj-news-c-214-1-knj1006-148412-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: स्मार्ट मीटर समस्या पर भाजपाइयों ने किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: स्मार्ट मीटर समस्या पर भाजपाइयों ने किया घेराव
विज्ञापन
कन्नौज। स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार दोपहर अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया। अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने फोन पर बात की और समस्याओं के समाधान के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
भाजपा नगर अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपाई बिजली दफ्तर पहुंचे। वह सीधे एक्सईएन कार्यालय गए पर अधिकारी वहां मौजूद नहीं थे। भाजपाइयों की भीड़ देखकर दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। नगर अध्यक्ष ने फोन पर एक्सईएन से बात की। उन्होंने स्मार्ट मीटर से जुड़ी उपभोक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया और तत्काल समाधान की मांग की। एक्सईएन मगन सिंह ने समाधान के लिए तीन दिन का समय मांगा है।
शिवेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार ने नए स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी है, लेकिन जिन उपभोक्ताओं के घरों में मीटर लग चुके हैं, वहां दिक्कतें बनी हुई हैं। इन मीटरों में अक्सर बैलेंस माइनस में चला जाता है और बिजली काट दी जाती है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे सभी उपभोक्ताओं की समस्याओं का अविलंब समाधान किया जाए। इस मौके पर विशाल शुक्ला, श्यामजी मिश्रा, रंजीत, जिमी बाल्मीकि, छोटू यादव, त्रिलोकी बाजपेयी, चुन्नू मिश्रा, शिवम मिश्रा आदि माैजूद रहे।