फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bjp ne radd kiye awakaash

भाजपा सरकार ने रद किया परशुराम जयंती का अवकाश

Sun, 09 Aug 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
bjp ne radd kiye awakaash
सपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते सपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव व अन्य स - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। भाजपा सरकार ब्राह्मणों के हितैषी होने का नाटक कर रही है। सपा में ही ब्राह्मणों का सम्मान है। कृष्ण और सुदामा की दोस्ती का उदाहरण सदियों से दिया जा रहा है। ये बात पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सपा नेता नवाब सिंह यादव ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा में कही।
विज्ञापन

नवाब सिंह ने सांसद सुब्रत पाठक के आरोपों का जवाब देने के लिए पत्रकार वार्ता की। नवाब ने कहा कि प्रदेश में ठोको नीति के तहत ब्राह्मणों की हत्या की जा रही है। सपा सरकार ने भगवान परशुराम की जयंती पर अवकाश घोषित किया था, भाजपा सरकार ने उसे रद्द कर दिया। सपा जिला महासचिव संजय दुबे ने कहा सत्ता मद में चूर कन्नौज के सांसद विकास के कुछ काम करें तो जनता के लिए बेहतर होता। सपा पर ब्राह्मण विरोधी होने के उनके आरोप गलत हैं। सपा सरकार में कई ब्राह्मण नेताओं को केबिनेट मंत्री बनाया गया था। सपा सरकार ने जनेश्वर मिश्र के नाम से पार्क बनवाया और कई योजनाएं भी चलवाईं। भगवान परशुराम की मूर्ति लगवाने की घोषणा सेलोगों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। हम समाजवादी हर जाति और धर्म का सम्मान करते हैं। प्रेसवार्ता में नेता संजय दुबे और राकेश तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed