फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP leaders told the Mandal officials the tricks of the organization.

Kannauj News: भाजपा नेताओं ने मंडल पदाधिकारियों को बताए संगठन के गुर

Sat, 04 Apr 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders told the Mandal officials the tricks of the organization.
कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी ने पीएसएम कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ शुक्रवार को किया है। इस अभियान में कन्नौज विधानसभा के चार मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री असीम अरुण ने कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन


उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को एक मजबूत राष्ट्रवादी दल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक वट वृक्ष की तरह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, आप सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी वट वृक्ष की मजबूत जड़ के रूप में मजबूती प्रदान कर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को समाज में विस्तार करने के गुर सिखाए। इस दौरान जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी, रामसेवक कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, श्यामू राजपूत, रामबाबू कटियार, संध्या शर्मा, जिला मंत्री दीपशिखा पाल, कुलदीप दोहरे, रामवीर कठेरिया, यशवंत राजपूत, रजनी पाल, राजेश राजपूत, राजन अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed