फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP is increasing the respect of great personalities: Minister in charge

महान विभूतियों का सम्मान बढ़ा रही भाजपा : प्रभारी मंत्री

Sat, 24 May 2025 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
BJP is increasing the respect of great personalities: Minister in charge
भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी को देखतीं प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी। - फोटो : भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी को देखतीं प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी।
कन्नौज। भाजपा देश की महान विभूतियों का सम्मान बढ़ा रही है, जबकि विपक्ष लगातार महापुरुषों को अपमानित कर रहा है। महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जंग छेड़ी थी और एक न्यायप्रिय शासन के रूप में विख्यात हुईं। सरकार भी उन्हीं के पदचिन्हों पर चल रही है। शनिवार को भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में यह बात जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने कही। भाजपा कार्यालय अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर भाजपा स्मृति अभियान चला रही है। उन्होनें कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने अहिल्याबाई के कार्यों को छिपाने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि महिलाओं की भागीदारी के बिना हम विकसित भारत की कल्पना नहीं कर सकते हैं। प्रदर्शनी को देखते हुए मंत्री ने कहा कि इससे युवा पीढ़ी को भारत का गौरवशाली इतिहास जानने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर ने धर्म जाति से ऊपर उठकर न्याय सेवा और कल्याण को सर्वोपरि रखा। भारत की संस्कृति चेतना और धार्मिक धरोहर में अपना ऐतिहासिक योगदान दिया। प्रदर्शनी के बाद प्रभारी मंत्री ने मेहंदीघाट पर गंगा आरती में शामिल हुईं, जहां उन्होंने मां गंगा के जल का आचमन किया और आरती की। गंगा घाट की साफ-सफाई का जायजा भी लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान शरद मिश्रा, शैलेंद्र द्विवेदी, जीतू तिवारी, श्यामू राजपूत, मिथलेश बाथम, मुनीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed