फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP government killed democracy in panchayat elections

पंचायत चुनाव में बीजेपी सरकार ने की लोकतंत्र की हत्या

Wed, 05 May 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
BJP government killed democracy in panchayat elections
तिर्वा (कन्नौज)। पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। सपा समर्थित जीते प्रत्याशियों को हराने के लिए प्रमाणपत्र देने में देरी लगाई गई। सपाइयों के हस्तक्षेप के बाद प्रमाणपत्र दिया गया। प्रशासन ने हराने के सारे कुचक्र किए, लेकिन फेल रहा।
विज्ञापन

सपा जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी और सपा नेता नवाब सिंह यादव ने यह आरोप मीडिया से बातचीत में लगाया। जिला प्रवक्ता ने कहा कि लोगों का भाजपा सरकार से भरोसा उठ गया है। प्रदेश में सबसे अधिक सपा के जिला पंचायत सदस्य बने हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में भाजपा सरकार ने जो दावे किए, वह सब खोखले हैं। मरीजों को अस्पताल में दवा, ऑक्सीजन, बेड नहीं मिल रहा है। मरीज तड़प-तड़प कर मर रहे हैं। पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने पर सरोजनी कुशवाहा का सपा नेता नवाब सिंह यादव ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों की मंशा थी कि सपा के लोग न जीतें, सिर्फ भाजपा के लोग जीतें। लिलुइया की जब मतगणना शुरू हुई तो एक बक्सा खाली निकला। वह बक्सा कन्नौज कैसे पहुंचा, उसकी सुरक्षा कैसे हुई। यह सब भाजपा के लोगों की साजिश रही।

आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान कोई जनप्रतिनिधि अंदर प्रवेश नहीं करता, मगर हसेरन ब्लाक में भाजपा के प्रतिनिधि प्रवेश करते रहे। राजीव चौहान, कंचन कनौजिया, अवनीश यादव, शनि यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed