फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP district vice president created ruckus for nomination papers

नामांकन पत्र के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने किया हंगामा

Thu, 08 Jul 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP district vice president created ruckus for nomination papers
तेराजाकेट(कन्नौज)। नामांकन पत्र न मिलने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने हंगामा किया। उन्हें जिला मुख्यालय से मंगाकर सेट उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

तालग्राम ब्लाक में बीते दिन तीन सेटों में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। दोपहर तक पुष्पा देवी, सुमन, उर्मिला, सीमा व बीनू ने चार-चार सेट खरीदे। संगीता ने नामांकन पत्र के दो सेट खरीदे। जिला मुख्यालय से आए 25 नामांकन पत्र खत्म हो गए। दो बजे के करीब भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी अपनी मां निर्मला देवी को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। ब्लॉक कर्मियों ने नामांकन पत्र खत्म होने की जानकारी दी। इससे यह भड़क गए। हंगामा करने लगे। एडीओ पंचायत सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र समाप्त हो गए हैं। जिला मुख्यालय से मंगाए गए हैं। इसके आधा घंटे बाद नामांकन पत्र आए। तब बिक्री शुरू हुई। रश्मि, निर्मला देवी, मोहिनी ने दो-दो सेट खरीदे। मनोरमा ने एक सेट खरीदा। दोपहर तीन बजे तक 32 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी भाजपा नेता की मां
भारतीय जनता पार्टी ने तालग्राम ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सुमन सिंह पत्नी राजीव सिंह गौर को प्रत्याशी बनाया है। इस पर भाजपा से टिकट मांग रहे जिला उपाध्यक्ष विपिन दुबे की मां निर्मला देवी ने बागी तेवर अपना लिए। उन्होंने बताया कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ेंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed