फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP booth committees will be verified

भाजपा बूथ समितियों का होगा सत्यापन

Sun, 01 Aug 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
BJP booth committees will be verified
BJP booth committees will be verified - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। भाजपा की नगर कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियाें पर चर्चा की गई। वोट बढ़वाने के साथ ही सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। संगठन की मजबूती के लिए तय हुआ कि बूथ समिति का पुन: सत्यापन करवाया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को निजी गेस्ट में भाजपा नगर कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिला महामंत्री शैलेंद्र दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना व मुद्रा लोन जैसी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

सभी कार्यकर्ता पांच अगस्त को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करते हुए लोगों को बूथों पर पहुंचाएं। विधानसभा चुनाव 2022 में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है। इसके लिए मतदाता पुनरीक्षण के दौरान नए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भाजपाइयों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व पूर्व सहकारिता मंत्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। भुर्जी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सपा नेता स्व. शरद भुर्जी के भाई सुभाष भोजवाल ने भाजपा की सदस्यता ली।

इस मौके पर चेयरमैन राजीव दुबे, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, मनोज दुबे, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष रामानंद वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतू शाक्य, नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता, शैलेंद्र गौर, प्रभा पांडेय, पंकज दुबे, संजीव चतुर्वेदी, पीयूष चतुर्वेदी, आशीष वर्मा, अंकित शर्मा, रूपेश दुबे, शोभा दुबे, मुन्नी चौहान, शिव देवी चौहान, गंगा शर्मा, सावित्री पांडेय आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed