फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP: 13 applied for the post of District President

भाजपा: जिलाध्यक्ष पद के लिए 13 ने किया आवेदन

Thu, 21 Nov 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJP: 13 applied for the post of District President
चुनाव अधिकारी के पास आवेदन जमा करते दावेदार। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। पार्टी कार्यालय में जिला चुनाव अधिकारी विंध्यवासिनी और सह जिला चुनाव प्रभारी अरुण पाल के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए गए। जिलाध्यक्ष पद के लिए 13 और प्रांतीय परिषद सदस्य पद के लिए कुल छह ने आवेदन किए हैं। जिलाध्यक्ष पद के लिए वर्तमान और पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ कई पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों ने भी दावा किया है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी कन्नौज के जिलाध्यक्ष और प्रांतीय परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव प्रक्रिया भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार दोपहर एक बजे से शुरू हुई। यह तीन बजे तक चली। तीन बजे से चार बजे तक आवेदन पत्रों की जांच हुई। इसमें सब ठीक मिला। चुनाव प्रक्रिया में जिला चुनाव अधिकारी विंध्यवासिनी और सह जिला चुनाव प्रभारी अरुण पाल ने नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कराई। जांच में सभी आवेदन सही पाए गए। दोनों चुनाव अधिकारी आवेदन लेकर लखनऊ कार्यालय के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र देव गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुनीश मिश्रा, पूर्व जिला सदस्यता प्रमुख रामशंकर सिंह लोधी, पूर्व विधानसभा प्रभारी तिर्वा भरत पाल सिंह, जिला महामंत्री रामवीर कठेरिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम नरेश वर्मा, सुशासन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामेंद्र कुमार त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कटियार, अकबरपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे, भाजयुमो के जिला महामंत्री श्यामू राजपूत, पूर्व सेक्टर प्रमुख शशिकांत चतुर्वेदी ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय परिषद सदस्य पद के लिए आदेश कुमार, अनुपम पाठक, जिला कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह कनौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र भदौरिया, जिला कार्यसमिति सदस्य रामशंकर मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद त्रिपाठी उर्फ गोपाल ने नामांकन किया। इस प्रक्रिया में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे, लोकसभा संयोजक वीर सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी और जिला मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा मौजूद रहे।

जिला मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि 40 से लेकर 55 वर्ष की आयु होने के साथ ही दो बार पार्टी का सक्रिय सदस्य और कम से कम हाईस्कूल की योग्यता रखने वाला ही आवेदन के लिए पात्र था। चुनाव की तिथि अभी नहीं बताई गई है। 30 नवंबर तक जिलाध्यक्ष का नाम घोषित कर दिया जाएगा। 16 मंडल अध्यक्ष और 16 जिला प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष और प्रांतीय परिषद सदस्य का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed