{"_id":"57f93a514f1c1b9434270415","slug":"bite-invoices-478-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"478 वाहनों के काटे चालान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
478 वाहनों के काटे चालान
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी के आदेश पर जिले भर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 478 वाहनों के चालान काटे गए। 39 वाहनों को कागजात न होने पर सीज किया गया। जुर्माने के रूप में 15 हजार 200 रुपये वसूल किया गया।
विज्ञापन
शनिवार को सरायमीरा चौकी प्रभारी रजनीश कुमार ने तिर्वा क्रासिंग व मंडी समिति के निकट वाहन चेक कि ए। चेकिंग अभियान को देख कई वाहन चालकों ने रास्ता बदल लिया। कन्नौज कोतवाली पुलिस ने 50 वाहन के चालान काटे, चार वाहन सीज किए। गुरसहायगंज ने 40, तालग्राम ने 49 चालान व 6 सीज कर 1700 रुपये समन शुल्क वसूला।
विज्ञापन
छिबरामऊ कोतवाली ने 64 चालान व 10 वाहन सीज कर 800 रुपये समन शुल्क वसूला। विशुनगढ़ पुलिस ने 24 वाहनों के चालान व एक वाहन सीज कर 2250 रुपये समन शुल्क वसूला। तिर्वा कोतवाली पुलिस ने 83 वाहनों के चालान, पांच वाहन सीज कर 2850 रुपये समन शुल्क वसूला, ठठिया पुलिस ने 52 वाहनों के चालान काटे, एक वाहन सीज कर 4500 रुपये समन शुल्क वसूला। इंदरगढ़ थाना पुलिस ने 54 वाहनों के चालान काटे, 6 वाहन सीजकर 2000 हजार रुपये समन शुल्क वसूला। इसी तरह यातायात निरीक्षक कमलेश सिंह ने 10 वाहनों के चालान काटे। 1500 रुपये समन शुल्क वसूला।
विज्ञापन