फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bisra report will reveal the secret of three deaths

बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा तीन मौतों का राज

Tue, 21 Jun 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bisra report will reveal the secret of three deaths
कन्नौज। सदर कोतवाली के अटारा गांव में उल्टी-दस्त से सोमवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पोस्टमार्टम में तीनों की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। इसके चलते बिसरा सुरक्षित किया गया है। बिसरा की रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के अटारा गांव निवासी शांति देवी (70) की सोमवार सुबह उल्टी-दस्त आने से मौत हो गई थी। इसके बाद दोपहर का बेटे रमेश (52) और बेटे और बेटे सर्वेश की दो वर्षीय बेटी शिल्पी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमओ डॉ विनोद कुमार के निर्देश पर डॉ. अनिल यादव और डॉ. नीरज कुमार ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में शांती देवी, रमेश और शिल्पी के पेट में दाल, चावल और रोटी मिली है। शांति देवी और रमेश के पेट में एक दिन पूर्व की आलू की सब्जी भी मिली है। बिसरा जांच के लिए विधि प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं में सिर्फ शौचालय का मिला लाभ
मृतका शांति देवी के बेटे कमलेश की पत्नी संगीता ने बताया कि एक ही छत के नीचे चार परिवार रहते है। उनके पास न तो राशन कार्ड है और नही आवासीय योजना का लाभ मिला। करीब छह साल पहले सिर्फ एक शौचालय का लाभ मिला था। घटना के बाद प्रशासन ने घर पर 50 किलो राशन और 15 हजार रुपये की आर्थिक मदद पहुंचाई है। एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि जल्द परिवार को पट्टा और आवास समेत अन्य योजनाओं का लाभ मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed