फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Biometric Aadhaar authentication mandatory for domestic gas cylinder subsidy.

Kannauj News: घरेलू गैस सिलिंडर पर सब्सिडी के लिए बायोमीट्रिक आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

Wed, 30 Sep 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Biometric Aadhaar authentication mandatory for domestic gas cylinder subsidy.
कन्नौज। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। सब्सिडी का लाभ लेने के लिए अब बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (बीएए) कराना अनिवार्य होगा। गुरुवार यानी एक अक्तूबर से सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी रीफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। अब सब्सिडी का लाभ केवल वास्तविक और पात्र परिवारों को ही मिल सकेगा। आधार आधारित प्रमाणीकरण से दोहरे कनेक्शनों को समाप्त करने और सब्सिडी वाले सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि जिले में 3,62,316 एलपीजी कनेक्शन हैं, जिनमें से 88.9 प्रतिशत लगभग 3,22,342 उपभोक्ता आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। शेष 40 हजार उपभोक्ताओं ने अभी तक प्रमाणीकरण नहीं कराया है। ऐसे सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे शीघ्र अपना प्रमाणीकरण करा लें।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उपभोक्ता एलपीजी डिलीवरी कर्मचारी से रीफिल प्राप्त करते समय ओएमसी मोबाइल ऐप के जरिए ऑन-द-स्पॉट प्रमाणीकरण करा सकते हैं। डिस्ट्रीब्यूटर शोरूम पर जाकर कराएं या अपने संबंधित एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा घर बैठे खुद मोबाइल ऐप से ई-केवाईसी ऐप के माध्यम से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने पहले बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण करा लिया है, उन्हें दोबारा कराने की आवश्यकता नहीं है। गुरुवार तक बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी, जो प्रमाणीकरण होने पर शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed